ओम जैन
शंभूपुरा।दिनांक 21 मई को राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा अम्बे मार्केट स्थित कार्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण करके और पुष्प चढ़ाकर जिला पदाधिकारियों ने नमन किया और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला महामंत्री शंभू लाल प्रजापत ने बताया कि विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद पालीवाल थे। विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव पंकज उपाध्याय, व अध्यक्षता शहर जिला अध्यक्ष राजेश सोनी ने की। इस मौके पर विचार गोष्ठी में आजाद पालीवाल ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के प्रणेता थे, उन्होंने भारत में संचार क्रांति की नींव रखी भारत को 21 वी सदी में ले जाने की दिशा तय की।
प्रदेश सचिव पंकज उपाध्याय ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व नगर निकायों को सुदृढ़ बनाने के लिए 73 वा और 74 वा संविधान संशोधन किया।
राजेश सोनी ने कहा कि राजीव गांधी ने लोकतंत्र को बढ़ाने के लिए मताधिकार के युवाओं के लिए 18 वर्ष आयु निश्चित की गई।
इस मौके पर संगठन के जिला महामंत्री प्रदीप पुरोहित,शंभू लाल प्रजापत, बेगू रावतभाटा ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश धाकड़,ब्लॉक समन्वयक अशोक धाकड़, राशमी ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश व्यास ललकार, गंगरार पारसोली ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश बाहेती,चित्तौड़गढ़ नगर अध्यक्ष संदीप बोहरा, कपासन नगर अध्यक्ष सुनील प्रधान कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजीव सोनी,नगर अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत ने विचार रखे। तथा जिला सचिव अमित लड्ढा,गौरव मेडतवाल, सचिन त्रिपाठी, सत्यप्रकाश शर्मा,कपासन से पार्षद रोशन सोनी,रफीक अंसारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट राकेश न्याति, बालकृष्ण सोनी,अरुण शर्मा, लीलाराम रैगर, अख्तर बुखारी, योगेश झरवाल,मयंक शर्मा आदि उपस्थित रहे।