Homeभीलवाड़ास्वर्गीय पायलट को दी श्रद्धांजलि

स्वर्गीय पायलट को दी श्रद्धांजलि

शाहपुरा। स्मार्ट हलचल|नगर कांग्रेस द्वारा आज शाहपुरा में स्वर्गीय राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर शाहपुरा कांग्रेसियों ने कार्यकारी कांग्रेस नगर अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा स्वर्गीय श्री राजेश जी पायलट किसान, गरीब व मजदूर की आवाज थे। सदैव सभी से उनका जुड़ाव रहा। स्वर्गीय राजेश पायलट को आज कांग्रेस शाहपुरा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष नमन ओझा ब्लॉक उपाध्यक्ष, रामेश्वर सोलंकी, मंडल अध्यक्ष हनुमान वैष्णव, नगर अध्यक्ष बालमुकुंद तोषनीवाल, सुनील मिश्रा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष जयंत जीनगर, उपाध्यक राम सिंह, पार्षद मुबारिक हुसैन, पीसीसी सदस्य संदीप सोनगरा, अविनाश शर्मा, पार्षद इशाक खान, भीम वैष्णव, अतुल त्रिपाठी, अजय मेहता, अमन पौंड्रिक आदि मौजूद रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES