Homeभरतपुरसीमलवाड़ा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, आमजन को तिरंगा लगाने का दिया...

सीमलवाड़ा में निकाली गई तिरंगा यात्रा, आमजन को तिरंगा लगाने का दिया सन्देश, प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

रितिक मेहता
डूंगरपुर,स्मार्ट हलचल। जिला प्रशासन के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को सीमलवाड़ा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से प्रशासन ने आमजन को हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को सीमलवाड़ा ब्लाक के अधिकारी, कार्मिक व जनप्रतिनिधि सीमलवाड़ा विनोबा भावे खेल मैदान में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। सीमलवाड़ा एसडीएम राकेश कुमार न्योल, सीमलवाड़ा विकास अधिकारी तिरंगा यात्रा प्रभारी ललित पंड्या, तहसीलदार भीवाराम वर्मा के नेतृत्व तिरंगा यात्रा खेल मैदान से रवाना हुई जो की सीमलवाड़ा कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी और सीमलवाड़ा एसडीएम ऑफिस पर जाकर सम्पन्न हुई। तिरंगा यात्रा के माध्यम से आमजन को घर हर तिरंगा अभियान के तहत प्रत्येक घर में तिरंगा फहराने का सन्देश दिया गया। वहीं, स्काउट गाइड के वॉलेंटियर्स जिला और ब्लॉक स्तर पर रैली और मानव श्रृंखला के माध्यम से आमजन को अपने घर पर तिरंगा फहराने का सन्देश दे रहे हैं। स्काउट गाइड के सीईओ सुनील कुमार सोनो ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर 11 अगस्त से शुरू हुए हर घर तिरंगा अभियान को लेकर स्काउट गाइड की और से जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। स्काउट गाइड वॉलेंटियर्स ने ब्लॉक स्तर पर रैलियां निकालकर और मानव श्रृंखला बनाकर आमजन को अपने-अपने घरों पर 15 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया। अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित लक्ष्मण मैदान पर भी आयोजन हुए जिसमें स्कूली विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES