Homeअजमेरपुष्कर ब्रह्म चौक से निकलेगी आज तिरंगा रैली,युवा मोर्चा द्वारा हर घर...

पुष्कर ब्रह्म चौक से निकलेगी आज तिरंगा रैली,युवा मोर्चा द्वारा हर घर तिरंगा पहुँचाएँगे

(हरिप्रसाद शर्मा)

पुष्कर/अजमेर/स्मार्ट हलचल/तीर्थराज पुष्कर से हर घर तिरंगा अभियान वह तिरंगा रैली का शुभारंभ किया जाएगा ।प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा युवा मोर्चा की ओर से शुक्रवार को रैली की शुरुआत की जायेगी ।भाजपा देहात जिलाध्यक्ष देवी शंकर भूतड़ा कार्यक्रम में शामिल होंगे । भूतड़ा की ओर से ब्रह्म चौक पर प्रातः 10 बजे हर घर तिरंगा अभियान वह तिरंगा रैली का शुभारंभ करेंगे ।इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष कमल पाठक ,उपाध्यक्ष शिवस्वरूप महर्षि ,सभी भाजपा पार्षदगण व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे । बताया जाता है कि हर घर तिरंगा पहुंचाने में युवा मोर्चा, पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव ,ढाणी ढाणी मोर्चा कार्यकर्ता तिरंगा वितरण करेंगे। तिरंगा यात्रा ब्रह्म चौक से भाजपा कार्यालय अजमेर तक निकलेगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES