Homeअजमेरपुष्कर में निकाली गई तिरंगा रैली, ⁠रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा कर...

पुष्कर में निकाली गई तिरंगा रैली, ⁠रैली का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत

* ⁠रैली में पुष्कर विधायक एवं केबिनेट मंत्री सुरेश रावत
* ⁠सांसद व केंद्रीय मंत्री भागीथ चौधरी

(हरिप्रसाद शर्मा)

स्मार्ट हलचल|पुष्कर/ अजमेर/ धार्मिक नगरी पुष्कर में रविवार को पुष्कर विधानसभा भाजपा मंडल के द्वारा आपरेशन सिंदूर की सफलता में तिरंगा रैली निकाली गई ।प्राप्त जानकारी के अनुसार इस रैली में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी और कैबिनेट मंत्री सुरेश सिंह रावत के नेतृत्व में विशाल तिरंगा रैली निकाली गई।जो गुरुद्वारे से रैली का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी और कैबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत जिला देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत पूर्व सभापति कमल पाठक और भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक ने मिलकर किया ।भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह था ।रैली में पुष्कर विधानसभा के हजारों भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लेकर लहराते हुए नारेबाजी करते हुए उत्साह के साथ रैली में शामिल हुए । ।रैली के आगे आगे केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी कैबिनेट मंत्री सुरेशसिंह रावत जिला देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत पूर्व सभापति कमल पाठक हाथों में तिरंगा झंडा लिए हुए चल कर चलकर रैली का नेतृत्व कर रहे थे।इस रैली का नगर में जगह जगह पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया ।भाजपा जिला देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत ने बताया कि पूरे राजस्थान के प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देशानुसार पूरे राजस्थान में जगह जगह तिरंगा रैली निकाली जा रही है ।इसी के अंतर्गत यह रविवार को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र की तिरंगा रैली निकाली गई ।गुरुद्वारे से प्रारंभ हुई तिरंगा रैली नया मंदिर, वराह घाट चौक, बद्री घाट , मुख्य गऊ घाट ,कपड़ा बाजार ,ब्रह्म चौक ,ब्रह्मा मंदिर होते हुए कपालेश्वर तिराहे , अंबेडकर सर्किल पर संपन्न हुई ।
रैली में सभी भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा झंडा लहराते हुए ।जोश के साथ भारत माता की जय,वंदे मातरम के नारे लगाते हुए चल रहे थे ।इस मौक़े पर पूर्व सभापति कमल पाठक , अर्जुन सिंह रावत ,राजेंद्रसिंह रावत ,शक्ति सिंह रावत ,भाजपा मंडल अध्यक्ष भुवनेश पाठक, रोहन बाकोलिया ,लक्ष्मी देवी पाराशर, सुमन कुमावत ,लाली देवी ,धर्मेंद्र नागोरा ,धीरज जादम ,भीकम खत्री ,अंशुमान पाराशर ,मुकेश कुमावत ,अशोक पाराशर ,विष्णु सेन ,कमल सिंह रावत ,कमल पाराशर उर्फ जैकी, यश पाराशर ,शंभू चौहान ,सुरेश नागोरा ,संदीप पाराशर ,आदित्य पाराशर ,कमल सोनी ,मनीष सोनी ,घनश्याम भाटी ,लोकेश भाटी ,हेमराज तेजी ,देवांश पाराशर , एडवोकेट कुलदीप पाराशर ,पवन शर्मा ,हरीश धौलपुरिया ,लाभांशु वैष्णव ,महेंद्र सिंह खंगारोत ,भानु पाराशर ,मुरली पाराशर आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES