Homeराजस्थानभरतपुर करौलीगंगापुर सिटी लॉबी में व्याप्त समस्याओं को लेकर मजदूर संघ ने लगाया...

गंगापुर सिटी लॉबी में व्याप्त समस्याओं को लेकर मजदूर संघ ने लगाया कर्मचारी समस्या शिविर

गंगापुर सिटी लॉबी में व्याप्त समस्याओं को लेकर मजदूर संघ ने लगाया कर्मचारी समस्या शिविर

रनिंग कर्मचारियों ने मजदूर संघ पदाधिकारियों को कराया समस्याओं से अवगत

मदन मोहन गर्ग

स्मार्ट हलचल, गंगापुर सिटी।मजदूर संघ के मंडल कोषाध्यक्ष डीके शर्मा ने बताया कि लोको शाखा गंगापुर सिटी ने गुरुवार को स्थानीय लॉबी परिसर में कर्मचारी समस्या शिविर लगाया,जिसमें मुख्य रुप से गंगापुर सिटी लॉबी में अभी भी क्रु लिंक लागू नहीं की गई है क्रु लिंक तुरंत प्रभाव से लागू की जाए,गंगापुर सिटी मुख्यालय की मेलएवम पैसेंजर क्रु लिंक में कोटा मुख्यालय की तरह सभी गाड़ियों पर पूर्व बुक किया जाए, गंगापुर सिटी मुख्यालय की साप्ताहिक गाड़ियों की क्रु लिंक पर क्रु लोको पायलट सहायक लोको पायलट फिक्स करके उनको कार्ड पास जारी किया जाए, एल आर आर जी में कार्यरत मेल लोको पायलट को सभी सेक्शन एलआरडी दी जाए

जबलपुर एवं भोपाल में स्थानांतरित किए गए लोको पायलट गुड्स ट्रांसफर को कैंसिल किया जाए,गंगापुर सिटी लॉबी में टी सीसी के 3 पद रिक्त हैं लगभग 8 माह पूर्व दो रिक्तियों को भरने का नोटिफिकेशन जारी किया था खाली पड़े पदों को तुरंत भरा जाए,आरो वाटर प्लांट एवं वाटर कूलर सुचारू रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए चालू किया जाए,लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट को छुट्टी रेस्ट समय पर दिया जाए। संघ प्रवक्ता बीएस गुर्जर ने बताया कि इस मौके पर लोगों को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सतनारायण शाखा सचिव बीएस चौहान लोको शाखा अध्यक्ष आरडी मीणा भंवर सिंह कठेरिया दीवान सिंह गुर्जर रवि शंकर उपाध्याय रामनरेश जी रोता मनीष सैनी राम सिंह मीणा करतार सिंह चौधरी अमर सिंह सतपाल सिंह इमरान खान ऋषिकेश मीणा उदय भान गुर्जर सुमेर सिंह मीणा हरिशंकर सैनी धर्म सिंह मीणा सतीश कुमार लोकेंद्र सिंह जाट सहित काफी रेल कर्मचारी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -