ट्रक चोरी की वारदात का खुलासा, 50 किलामीटर के दायरे में 150 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद मिली कामयाबी, आरोपियों की तलाश जारी

भीलवाड़ा । बनेड़ा थाना पुलिस ओर डीएसटी भीलवाडा ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी हुए ट्रक को बरामद करने में सफलता हासिल की है । टीम ने करीब 50 किमी के दायरे में 40 स्थानों से 100 से 150 सीसीटीवी फुटेज खंगाले जिसके बाद कामयाबी मिली । एसपी धर्मेंद्र सिंह द्वारा चोरी कें अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत् एएसपी राजेश आर्य, शाहपुरा व ओमप्रकाश विश्नोई आरपीएस वृताधिकारी, वृत शाहपुरा के सुपरवीजन में ओर बछराज चौधरी थानाधिकारी बनेड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। दिनांक 31.03.2026 को प्रार्थी मनोज पिता दुर्गालाल खटीक निवासी निम्बेंडा पुलिस थाना फागी जिला जयपुर ग्रामीण राज. ने टेलीफोन पर सूचना दी कि मैं जयपुर से मेरी ट्रक में माल भरकर रामपुरिया नाकौडा ईंट फेक्ट्री पहुॅचा जहाॅ पर गाडी को फेक्ट्री के बाहर खडी करके अन्दर चला गया। 1-2 घंटे के बाद मैं फैक्ट्री से वापस बाहर आया तो ट्रक वहां नही मिला जिसकी आसपास में काफी तलाश की लेकिन नही मिला उसके बाद बनेडा पुलिस थाने में सूचना दी। सूचना पर चोरी का मामला दर्ज किया गया । बछराज चौधरी थानाधिकारी बनेडा मय जाप्ता के उक्त ट्रक की तलाश हेतु रवाना हुए और नाकौडा ईंट फेक्ट्री की तरफ पहुंचे जहाॅ से हालात् उच्चाअधिकारी को बताए । उच्चाधिकारियों के आदेश से डीएसटी भीलवाडा से समन्वय कर थानाधिकारी मय जाप्ता डीएसटी टीम भीलवाडा के साथ उक्त वाहन की तलाश में टोल नाका व मार्ग के सीसीटीवी कैमरें व तकनीकी सहायता से उक्त वाहन ट्रक का पता लगाते हुए अहिंसा सर्कल जित्या खेडी चौराहे के पास उक्त ट्रक को डिटेन कर पुलिस थाना बनेडा के प्रकरण संख्या 57/2026 धारा 303(2) बीएनएस में ट्रक को बरामद किया गया। मामले में आरोपियों की तलाश व अग्रिम जांच जारी है। पुलिस टीम में थाना अधिकारी के साथ एचसी कृष्ण गोपाल बनेड़ा थाना, एचसी चन्द्रपाल सिंह साईबर सैल भीलवाडा, अनिल कुमार डीएसटी भीलवाडा (विशेष योगदान) हरवीर डीएसटी भीलवाडा (विशेष योगदान), पवन डीएसटी (विशेष योगदान)
पवन डीएसटी भीलवाडा (विशेष योगदान), रामावतार, मुकेश कुमार सेवदा शामिल थे ।