Homeभीलवाड़ालांबिया के पास सीमेंट से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा बड़ा हादसा...

लांबिया के पास सीमेंट से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा बड़ा हादसा होने से टला

रायला( लकी शर्मा) भीलवाड़ा अजमेर नेशनल हाईवे 48 लाम्बिया टोल के पास भेरुजी मंदिर के गेट के सामने हाइवे की सड़क पर सीमेंट से भरा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटी खा गया गनीमत रहा कि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से टल गया सूचना मिलने पर रायला पुलिस भी मौके पर पहुंची।

थानाधिकारी बच्छराज चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा की निम्बाहेड़ा से ट्रेलर में सीमेंट भर के नसीराबाद जा रहा ट्रेलर ओवरटेक करने के प्रयास के चलते पलटी खा गया। जिससे हाईवे पर जाम के हालात बन गए सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर हाइड्रो क्रेन की मदद से ट्रक को हाइवे से सीधा करते हुए यातायात को सुचारू करवाया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES