Homeभीलवाड़ातुलसी विवाह समारोह को लेकर आयोजन, रजत रथ में सवार होकर निकले...

तुलसी विवाह समारोह को लेकर आयोजन, रजत रथ में सवार होकर निकले ठाकुर जी, 70 ग्राम की रामधुनियों ने लिया भाग

जे पी शर्मा

बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल के लाम्बा गांव में सोमवार को भगवान चारभुजा नाथ व तुलसी विवाह के अवसर पर विशाल हरिबोल प्रभात फैरियो के संगम से से पुरा गांव हरिबोल हरिबोल के नारों से गूंज उठा
समस्त ग्राम वासियों लाम्बा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तुलसी विवाह के अवसर पर सोमवार बैंड-बाजों के साथ पूरे गांव में राजसी ठाठ-बाट के साथ रजत रथ में ठाकुर जी को विराजमान करवाते हुए नगर भ्रमण करवाया गया। इस अवसर पर गांव में हरिबोल प्रभात फेरियो का आयोजन किया गया जिसमें दुर दराज के स्थानों से पहुंचे 70 हरि बोल प्रभात फैरियो के दलो ने भाग लिया हरि बोल प्रभात फेरियो के दलों में शामिल महिला पुरुष ढोलक मजिरो के साथ नाचते गाते हुए भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे

भगवान चारभुजा नाथ की बिन्दोली ठाकुरजी के मंदिर से शुरू होकर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहे से होते हुए पुन: मन्दिर परिसर में पहुंची। बिन्दोली के दौरान उपस्थित ग्राम वासी नाचते गाते चल रहे थे बिन्दोली
पर गांव में जगह-जगह पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर ठाकुरजी का स्वागत किया। श्रद्धालुओं द्वारा ठाकुरजी की विधिवत पूजा अर्चना कर दर्शनों का लाभ लिया गया।
मंगलवार को प्रातः ग्यारह बजे विधी विधान से ठाकुर जी एवं तुलसी विवाह वैदिक मंत्रोच्चार के बिच सम्पन्न हुआ इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण ठाकुर जी एवं तुलसी विवाह के साक्षी बने

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES