बलवंत जैन
एक करोड़ की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग l
बिजौलिया।स्मार्ट हलचल|होली के अवसर पर दिल्ली के उत्तम नगर में 6 वर्षीय बालिका द्वारा पानी के गुब्बारे से छींटे एक विशेष समुदाय पर गिरने से ऊपजे खूनी विवाद में तरुण खटीक नामक युवक को लाठी डंडों से पीटकर मार दिया गया। उक्त घटना को लेकर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसी के मध्य नजर बिजौलिया खटीक समाज के लोगों ने उपखंड कार्यालय पर एकत्रित होकर देश के राष्ट्रपति, भारत सरकार, प्रधानमंत्री, दिल्ली सरकार एवं गृह मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में खटीक समाज ने घटना का विवरण करते हुए बताया कि दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में होली के अवसर पर एक संप्रदाय विशेष के अपराधिक लोगों द्वारा दलित युवक तरुण खटीक की अत्यंत निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की इस घटना ने पूरे देश के खटीक समाज को झंकझोर कर रख दिया है। इस घटना से देशभर में आक्रोश व्याप्त हो गया है। इस घटना ने केवल मानवता को शर्मसार किया है वरन् कमजोर एवं वंचित वर्ग में असुरक्षक की भावना भर दी है। अतः राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक एवं सामाजिक संगठन होने के नाते इस मॉब लिंचिंग में जगन्य हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। साथ ही सरकार से मांग करते हैं कि इस मामले में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना के पुनरावृति नहीं हो सके। ज्ञापन देने में अनिल खटीक, दिनेश खटीक, सोहन लाल, सुनील, बसंत, संजय कुमार, पुरूषोतम, राजेश, मुकेश खटीक सहित अन्य मौजूद रहे।
वही ज्ञापन में खटीक समाज ने निम्न मांगो का सरकार से मांग की जिसमे जगन्य हत्या के सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कठोरता दंड एवं फांसी की सजा दिलाई जाए। पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता एवं मुआवजा प्रदान किया जाए। पीड़ित परिवार के भविष्य को सुरक्षित रखने के दृष्टिकोण से एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
