Homeसीकरहत्या के प्रयास मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार

हत्या के प्रयास मामले में 02 आरोपी गिरफ्तार

बजरंग आचार्य

सादुलपुर:-।स्मार्ट हलचल|चूरू जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव आईपीएस ने बताया कि पुलिस थाना सिधमुख क्षेत्र में हत्या के प्रयास के एक मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
​परिवादी बजरंगलाल ने 24.10.2025 को सिधमुख थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में जयपाल की अत्यधिक शराब पीने से हुई मृत्यु के बाद, जयपाल के बेटे संदीप और उसके परिवार वालों ने बजरंगलाल के भतीजे विनोद से रंजिश रखना शुरू कर दिया था।
​इसी रंजिश के चलते, 23.10.2025 की रात करीब 07 बजे विनोद अपने खेत की ढाणी में बैठा था। तभी गांव के संदीप, उसके दो चाचा सुरेंद्र व बलवान, बलवान का बेटा निखिल तथा 3-4 अन्य व्यक्तियों ने लाठी, सरिया, बरछी से विनोद के साथ जानलेवा मारपीट की। इस हमले में विनोद के सिर में गंभीर चोट आई और उसका एक हाथ व एक पैर टूट गया।
​रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा संख्या 158/2025 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। सहायक पुलिस अधीक्षक वृत राजगढ़ अभिजीत पाटिल आईपीएस के निकटतम सुपरविजन में अनुसंधान अधिकारी धर्मेंद्र सिंह और टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
​अनुसंधान के दौरान, प्रकरण में मुख्य आरोपी 1. संदीप (उम्र 30 साल, निवासी ढाणी बड़ी) और 2. सुरेंद्र (उम्र 38 साल, निवासी ढाणी बड़ी) को आज दिनांक 03.12.2025 को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित विनोद के सिर, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें हैं। मामले में अन्य आरोपियों से पूछताछ और गहन अनुसंधान जारी है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES