बानसूर।स्मार्ट हलचल|बानसूर में सत्र 2025-26 की दो दिवसीय सत्रारम्भ संस्था प्रधान वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन मरुधर स्कूल बानसूर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक् शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद शर्मा ने की व मुख्य अतिथि रामसिंह यादव मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कोटपूतली बहरोड़ रहे।वाकपीठ में प्रतिभागियों द्वारा विभिन्न विषयों पर विभाग के अधिकारियों के निर्देशन में वार्ता की गई व राज्य सरकार शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों को विद्यालयों में तीव्र गति से लागू करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंत मे संस्था प्रधान वाकपीठ फोरम की नव कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जिसमें अंशु बाला शर्मा प्रधानाचार्य भूपसेड़ा को अध्यक्ष जयसिंह वर्मा प्रधानाचार्य रायली को उपाध्यक्ष सुबेसिंह प्रधानाचार्य डांगियावास को सचिव व प्रकाश चन्द्र जाट प्रधानाचार्य राउमावि गुढा बानसूर को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।सभी प्रतिभागियों ने कार्यकारिणी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया व बधाई दी। मंच संचालन विक्रम सिंह शेखावत प्रधानाचार्य बिलाली ने किया।