स्मार्ट हलचल|टोंक जिला मुख्यालय पर स्थित गोल डूंगरी में डी जी की गाड़ी से बहुत बड़ा हादसा होने से दो मासूम बच्चों की मोत हो गई और एक महिला के गंभीर चोट आई थी और दो छोटी बच्चियों के मामूली चोट आई है
इस दुखद हादसे से गोल डूंगरी सहित सम्पूर्ण समाज में शोक की लहर दौड़ गई
गोल डूंगरी टोंक निवासी मासूम बच्चा कुलदीप पिता राम किशोर कीर व दिलखुश पिता पप्पू लाल कीर की मृत्यु होने पर कहार कीर-केवट-कश्यप-मेहरा स्वजातीय समाज विकास मंच के प्रदेशाध्यक्ष व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निजी सचिव हरिनंद कहार ने उनके निजी आवास पर पहुच कर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार को ढाढस बंधाया और इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष हरिनंद कहार ने अधिक से अधिक सहायता दिलाने की बात टोंक जिला कलेक्टर श्रीमती कल्पना अग्रवाल से फोन पर की
सआदत अस्पताल में भर्ती
गंभीर रूप से घायल अनिता पति राजेन्द्र कीर व दो अन्य घायल बच्चियों व उनके परिजनों से मुलाकात की और सआदत अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ हनुमान प्रसाद बैरवा से घायलों के इलाज की जानकारी ली और इलाज में कोताही नहीं बरतने के निर्दय दिए
इस अवसर पर मंच के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष फूलचंद कहार एडवोकेट, महर्षि कश्यप स्नातकोत्तर महाविद्यालय दूनी के निदेशक डॉ नरेन्द्र मेहरा एडवोकेट, टोंक नगर परिषद के एक्टिव पार्षद मुकेश कश्यप,कोटा जिलाध्यक्ष हरिमोहन कहार, प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री राजेन्द्र कहार,उप सरपंच छोटूलाल कीर, कोषाध्यक्ष चेतन मलिया, देवकीनंदन कहार, दिनेश राणा, नाथूलाल, राम प्रसाद, जगदीश, आकाश, आदि मोजूद थे
इससे पूर्व सुखवीर सिंह जोनापुरिया पूर्व सांसद, पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता, टोंक जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान ने भी मृतकों के निजी आवास पर पहुच कर गहरा शोक व्यक्त किया है और परिवार को ढाढस बंधाया
इस दुर्घटना पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, टोंक सासंद हरिश मीणा, टोंक विधायक सचिन पायलट, टोंक जिलाध्यक्ष सऊद सईदी ने भी शोक संदेश भेज कर शोक व्यक्त किया है










