सरसों चोरी मामले में दो नाबालिग किशोर गिरफ्तार

खखरेरू/फतेहपुर|स्मार्ट हलचल|थाना क्षेत्र के पौली गांव में छत से पीली सरसों चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिन के भीतर दो नाबालिग किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से करीब 30 किलो पीली सरसों बरामद की गई है।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी नासिर हुसैन पुत्र हामिद हुसैन के घर की छत पर रखी छह बोरी पीली सरसों शनिवार रात अज्ञात चोरों ने पार कर दी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अमलिया-खैरई मार्ग के पास से अहमद रजा (15) पुत्र मसूक रजा और उसके साथी अहमद रजा उर्फ बूटी (17) पुत्र जुल्फिकार को रविवार दोपहर करीब दो बजे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें किशोर न्यायालय (अपचारी) भेजने की कार्रवाई की है।