शाहपुरा में दो मुख्य सड़कें बदहाल, हादसों को दे रहीं न्योता: ग्रामीणों ने एसडीएम से पुनर्निर्माण की मांग की

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा। स्मार्ट हलचल|शाहपुरा कस्बे की दो प्रमुख सड़कें मुखर्जी सर्कल से बाईपास तक और बालाजी की छतरी से सदर बाजार होते हुए त्रिमूर्ति चौराहा तक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आमजन में भारी आक्रोश है।मुखर्जी सर्कल से बाईपास मार्ग: इस मार्ग की चौड़ाई कम है और सड़क टूटी हुई है। इसी मार्ग पर DIET (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) और अतिरिक्त जिला कलेक्टर (ADM) कार्यालय स्थित है। वार्ड नं.12, 13, 14 के वासियों, स्कूली बच्चों, मोहल्ले और कॉलोनी वासियो को आने-जाने में भारी कठिनाई हो रही है। यह सड़क सीधी बाईपास से कनेक्ट होती है।

बालाजी छतरी से त्रिमूर्ति चौराहा मार्ग: सदर बाजार का यह मुख्य मार्ग भी लम्बे समय से टूटा हुआ है। इस मार्ग से बच्चों को स्कूल आने-जाने, बुजुर्गों और नगरवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस संबंध में जनसेवक शिवराज कोली के नेतृत्व में नगरवासियों ने उपखण्ड अधिकारी, शाहपुरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जनहित को ध्यान में रखते हुए दोनों क्षतिग्रस्त सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने और शीघ्र पुनर्निर्माण का आदेश जारी करने की मांग की गई है।
ज्ञापन पर निषाद वैष्णव, धनराज जीनगर, नरेश कुमार कोली, सुनिल, मोहन, मुबारिक, हीरालाल, लक्ष्मण, दीपक, कमल, महावीर, नारायण, रतन लाल सहित कई वार्ड वासियों के हस्ताक्षर हैं।