Homeराष्ट्रीयपंजाब में बंद दो और टोल प्लाजा,पंजाब में अब कौन से टोल...

पंजाब में बंद दो और टोल प्लाजा,पंजाब में अब कौन से टोल बंद होंगे?

Two toll plazas closed in Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार टोल प्लाजों को बंद करने में लगी है। पिछले साल से अब तक राज्य से संबंधित 8 से ज्यादा टोल प्लाजे सीएम भगवंत मान ने बंद कर दिए हैं। सीएम मान ने इन टोल ठेकेदारों को एग्रीमेंट खत्म होने के साथ आगे के लिए एक्सटेंशन नहीं दी। वहीं इसी तरह अब पंजाब में 2 और टोल प्लाजे बंद होने जा रहे हैं। सीएम भगवंत मान ने शनिवार सुबह से इस बारे में बड़ी घोषणा की है। सीएम मान ने ट्वीट करते हुए कहा- पंजाब में 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे 2 और टोल बंद कर दिए जाएंगे।

पंजाब में गांव रकबा के पास मुल्लांपुर और गांव महल कलां के दो टोल प्लाजा दो अप्रैल को 12 बजे से बंद कर दिए जाएंगे। यह जानकारी सीएम भगवंत मान ने अपने एक्स हैंडल पर दी।

पंजाब में अब कौन से टोल बंद होंगे?

सीएम मान ने ट्वीट करते हुए बताया- लुधियान से बरनाला वाया..रायकोट.. महल कलां में दो टोल प्लाजा हैं.. 1.मुल्लांपुर के पास गांव के इलाके में.. 2. गांव महल कलां में, ये दोनों टोल एक ही कंपनी के हैं। कंपनी ने कोविड और किसान आंदोलन का विवरण देकर 448 दिनों के लिए एक्सटेंशन देने की मांगी की थी। कंपनी की यह मांग पंजाब सरकार ने स्वीकार नहीं की है। ये टोनों टोल प्लाजा 2 अप्रैल रात 12 बजे बंद हो जाएंगे.. इंकलाब जिंदाबाद।”

 

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES