ओम जैन
शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा अपने दो वर्ष के सफलतम कार्यकाल के दौरान जनकल्याण के अनेक ऐतिहासिक विकास कार्य कराए गए है। आज सम्पूर्ण प्रदेश में खुशहाली का वातावरण है। भाजपा ने चुनाव से पूर्व जनता से जो वादे किए थे वे सभी वादे आज धरातल पर साकार रूप ले रहे है। पूर्व की कांग्रेस सरकार के दौरान समस्त प्रतियोगी परीक्षाओ के पेपर लीक होते थे तथा युवा हताश हो गया था। भजनलाल सरकार ने पेपर लीक पर प्रभावी रोक लगाते हुए रोजगार के अनेक अवसर सृजित किए। विधानसभा क्षेत्र चित्तौड़गढ़ के प्रत्येक ग्रामों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे है प्रगतिरत कार्यो को आगामी एक वर्ष में पूर्ण करा दिया जाएगा। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या शनिवार को राज्य सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन पखवाडा के तहत विधानसभा चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत सुखवाड़ा, कन्नौज, नाहरगढ़, धीरजी का खेड़ा, भालुण्डी व भदेसर में विकास रथ के आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियो, कार्यकर्ताओ व ग्रामीणो को सम्बोधित कर रहे थे।
इससे पूर्व विधायक आक्या व भाजपा जिलाध्यक्ष गाडरी का प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय आगमन पर बड़ी तादाद में ग्रामीणो द्वारा जेसीबी के माध्यम से पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया तत्पश्चात ढोल नगाड़ो के साथ उन्हे समारोह स्थल तक लाया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, भदेसर उपखण्ड अधिकारी रजनी मीणा, पुलिस उपाधीक्षक विनोद कुमार, विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा, तहसीलदार शिव सिंह, वृत्ताधिकारी गेवर चंद, पूर्व भदेसर मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, पूर्व उपप्रधान तेजपाल रेगर, पं.स. सदस्य प्रतिनिधि रतनलाल गाडरी, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष गोटुलाल सुथार, पूर्व मंडल महामंत्री देवीलाल धाकड़, प्रकाश भट्ट, चतुर्भुज रेगर, शंकर मुंदड़ा, उमेश पालीवाल, मोहन धाकड़, रघुवीर सिंह, पुखराज सरूपरिया, पेंशनर समाज अध्यक्ष राम सिंह, राजेश जागेटिया, प्रकाश जाट, देवीलाल माली, सुखवाडा सरपंच शोभालाल धाकड़, नाहरगढ़ सरपंच सोसर बाई, भदेसर सरपंच रतन कुंवर, पूर्व सरपंच भोपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, सुर्यपाल सिंह, किशन गाडरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।


