Homeभीलवाड़ाटायर फटने से कोटडी एसडीएम की गाड़ी पलटी, एसडीएम व चालक घायल

टायर फटने से कोटडी एसडीएम की गाड़ी पलटी, एसडीएम व चालक घायल

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर बड़लियास रोड पर कोटडी उपखंड अधिकारी की गाड़ी का टायर फटने से पलट गई, जिसमें उपखंड अधिकारी व चालक घायल हो गई, सूचना पर बड़लियास थाना पुलिस मौके पर पहुंची । प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटडी उपखंड अधिकारी तानिया रिणवा बड़लियास निरीक्षण के लिए जा रही थी, इसके दौरान चांदगढ़ गांव के पास अचानक टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराकर पलट गई, इसमें एसडीएम रिणवा व चालक घायल हो गए । दोनों को सवाईपुर चिकित्सालय में पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उपखंड अधिकारी को गंभीर हालत होने पर जिला चिकित्सालय रैफर किया गया, वहीं सूचना मिलने पर मौके पर बड़लियास नायब तहसीलदार मदनलाल शर्मा, पुलिस जाब्ता, आकोला व जीवाखेड़ा पटवारी मौके पर पहुंचे ।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular