टायसन न्यूटन फर्नांडीज ने 5 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले
Tyson Newton Fernandez wins 5 international awards
ठाणे।स्मार्ट हलचल/टायसन न्यूटन फर्नांडीज ने 5 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार पुरस्कार जीते हैं। ठाणे के रहने वाले टायसन न्यूटन फर्नांडीज का 29 सितंबर 2003 को जन्म हुआ था। टायसन न्यूटन फर्नांडीस कृष्णा विश्व विद्यापीठ कराड में फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रहे हैं। इसके साथ ही एक स्वतंत्र फिल्म निर्माता भी हैं। और यूट्यूब आर्ट क्लब पावलोस पारसचकिस (ग्रीस) के स्वतंत्र वीडियो फिल्म महोत्सव से लघु फिल्मों के लिए अधिकतम पुरस्कार यानी 5 पुरस्कार जीतने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह बनाई है। इसके साथ ही लघु फिल्मों के लिए ‘ऑडियंस अवार्ड्स’ मिले, जैसे ‘क्लाइमेक्स’, ‘फाइनल एग्जाम’, ‘टॉप जी’ और ‘द मर्सिनरी’ और ‘मैमी पोको पैंट्स’ के लिए ‘बेस्ट प्रोडक्शन ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया गया, जिसकी पुष्टि 25 अक्टूबर, 2023 को हुई। अब तक फर्नांडीस को लघु फिल्मों के लिए 6 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार और 97 अंतर्राष्ट्रीय चयन जीते हैं। मेरे माता-पिता ने हमेशा मेरा साथ दिया और मेरे दोस्तों भावेश नांदोस्कर और गेब्रियल आशीर्वादम ने इन लघु फिल्मों को बनाने में मदद की है।