Homeराजस्थानराजस्थान में भजनलाल सरकार समान नागरिकता संहिता(UCC)  बिल लाने की तैयारी में

राजस्थान में भजनलाल सरकार समान नागरिकता संहिता(UCC)  बिल लाने की तैयारी में

राजस्थान की भजनलाल सरकार समान नागरिकता संहिता यानी की यूसीसी बिल लाने की तैयारी कर रही है।

उत्तराखंड की तर्ज पर अब राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार भी समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने पर विचार कर रही है. राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को मंत्री जोगाराम पटेल ने इसको लेकर सरकार का रुख साफ कर दिया है.

वहीं इसको लेकर बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने एक्स हैंडल पर लिखा, “आज राजस्थान विधानसभा में माननीय विधि मंत्री से समान नागरिक संहिता को लागू करने के संबंध में प्रश्न पूछा की क्या राजस्थान में भी सरकार उत्तराखंड की तर्ज पर समान नागरिक संहिता कानून (UCC) लागू करने का विचार कर रही है. जवाब में विधानसभा में ​विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार इस संहिता को लागू करने पर विचार कर रही है. सभी पहलुओं पर विचार करके विधानसभा में यह विधेयक लाया जाएगा.”

विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि सरकार इस संहिता को लागू करने पर विचार कर रही है. सभी पहलुओं पर विचार करके विधानसभा में यह विधेयक लाया जाएगा.

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES