Homeभीलवाड़ायूआईटी द्वारा भूखंडों के लिए भरवाए जा रहे फॉर्म की कीमत को...

यूआईटी द्वारा भूखंडों के लिए भरवाए जा रहे फॉर्म की कीमत को कम करने के लिए दिया जिला कलेक्टर को ज्ञापन

भीलवाडा । जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक के नेतृत्व वह प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल के सानिध्य में जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया । नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ने बताया और प्रमुख रूप से मांग करी की आने वाले दिनों में यूआईटी द्वारा खाली भूखंडों के लिए फार्म भरवाए जा रहे हैं जिसका शुल्क ₹2000 रखा गया है जो व्यावहारिक रूप से उचित नहीं है क्योंकि यूआईटी संस्था आमजन की सेवा के लिए बनाई गई है व्यापारिक संस्थान नहीं है यूआईटी द्वारा 3000 भूखंडों का अलॉटमेंट किया जाएगा अंदाजन 150000 फॉर्म इस प्रक्रिया में भाग लेंगे उस हिसाब से अनुमानित 30 करोड़ की आय यूआईटी को होगी यह भार भीलवाड़ा शहर की जनता पर है आम लोगों पर है जो व्यावहारिक रूप से सही नहीं है क्योंकि यूआईटी का गठन सेवा कार्य के लिए किया गया है व्यापार करने के लिए नहीं किया गया है इसलिए इस फॉर्म की कीमत को ₹500 करना व्यावहारिक लग रहा है इसी बात की मांग को लेकर के जिला कलेक्टर महोदय के समक्ष उपस्थित हुए हैं । ज्ञापन के बारे में जानकारी देते हुए मनोज पालीवाल ने कहा कि लॉटरी की संपूर्ण प्रक्रिया में इतनी बड़ी राशि का व्यय नहीं होगा गरीब मध्यम वर्ग का व्यक्ति ₹500 भी दो से तीन दिन की मजदूरी से बचत करके ही खट्टा कर पाएगा अधिक से अधिक गरीब मध्यम वर्ग व्यक्ति की इस प्रक्रिया में भाग ले लाभ उठाएं इसलिए इस राशि को कम करना व्यावहारिक उचित है इस आशय की मांग को लेकर के जिला कलेक्टर के समक्ष उपस्थित हुए । ज्ञापन देने में कैलाश सेन, पूर्व सभापति मंजू पोखरणा पार्षद प्रकाश ओझा, पार्षद वसीम शेख, सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी, पूर्व पार्षद गुडविन मसीही, सुरेश बंब, मुस्ताक सहित साथी उपस्थित थे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES