उमाशंकर बने ग्राम रथ अभियान के सह संयोजक

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के अंतर्गत संचालित ‘ग्राम रथ’ अभियान के सफल संचालन एवं समन्वय के लिए मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के संयोजक एवं सह-संयोजकों की घोषणा की गई है । मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए उमाशंकर वैष्णव को सह-संयोजक बनाया गया है । वैष्णव के सह संयोजक बनने पर जन प्रतिनिधि व कार्यकर्ता बधाई दे रहे । वही वैष्णव समाज के संगठनों ने उमाशंकर वैष्णव का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया ।।