Homeभीलवाड़ाउम्मेदपुरा गांव में चोरों का आतंक, तीन मंदिरों के दानपात्रों के ताले...

उम्मेदपुरा गांव में चोरों का आतंक, तीन मंदिरों के दानपात्रों के ताले तोड़कर नकदी पर किया हाथ साफ

काछोला । विक्रम सिंह

काछोला थाना क्षेत्र के राजगढ़ ग्राम पंचायत अंतर्गत उम्मेदपुरा गांव में बीती रात चोरों ने धार्मिक स्थलों को निशाना बनाते हुए दानपात्रों के ताले तोड़ डाले देवनारायण मंदिर, चारभुजा जी मंदिर व तेजा जी मंदिर के दानपात्रों को तोड़कर अज्ञात चोर नकदी पार करने में सफल रहे । ग्रामीण भंवर सिंह ने बताया कि तीनों दानपात्रों में करीब एक लाख रुपये के आसपास राशि होने की संभावना जताई गई है घटना मध्य रात्रि की ही मंदिर के नजदीक ही एक परिवार में मुण्डन संस्कार का कार्यक्रम था जहां पर एक परिवारजन मध्य रात्रि घर से बाहर निकले तो उन्हें दान पात्र को तोड़ने की आवाज आई जिस पर पास में जाकर ललकारा तो चोरों ने ग्रामीण पर हमला करने का प्रयास किया और मौके से फरार हो गए घटना का पता लगने पर गांव में दहशत का माहौल बन गया सूचना मिलते ही काछोला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा हे ग्रामवासियों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने और रात्रि गश्त मजबूत करने की मांग की है ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में आए दिन घटनाएं हो रही हे रोड़ों की हालत खस्ताहाल हे क्षेत्र की सुध लेने वाला कोई नहीं हे ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES