मक्का मदीना शरीफ की उमराह यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का किया स्वागत

13 वर्षीय निस्बा सबसे छोटी उम्र में जाएगी उमराह,किया स्वागत

उमराह यात्रियों को मक्का मदीना शरीफ की तस्वीर भेंट की,

काछोला 4 अगस्त-स्मार्ट हलचल|काछोला कस्बे से उमराह जियारत के पाक मक्का मदीना शरीफ के मुकद्दस सफर पर पैग़म्बरे इस्लाम मोहम्मद साहब सअव रोजे मुबारक मक्का शरीफ, मदीना शरीफ में उमराह पर जाने वाले यात्रियों का परिजनों ने माला पहनाकर स्वागत किया और उमराह जाने वालों मक्का मदीना शरीफ की खूबसूरत तस्वीर अल्लाह मुहम्मद लिखी तस्वीर भेंट की। आशिके रसूल व अकीदतमंदों ने कहा कि मदीने वालों को हमारा सलाम कहना व सभी के लिए सुख,समृद्धि,
खुशहाली व अमन-चैन की दुआ करना।
मोहम्मद इरफान रंगरेज ने बताया कि 14 अगस्त को अहमदाबाद एयरपोर्ट से मदीना एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और 11 सितंबर तक 28 दिवसीय उमराह जियारत कर वापस लौटेंगे।
इस्लाम धर्म के पवित्र तीर्थ स्थल मक्का व मदीना शरीफ की जियारत व उमराह पर जाने वाले फकरुद्दीन नीलगर व उनकी पत्नी मरियम,कमालुद्दीन रंगरेज सांगानेर की पत्नी बिस्मिल्लाह बानू,मोहम्मद असलम व उनकी पत्नि समा बानू, इनकी 13 वर्षीय पोती निस्बा सहित उमराह यात्रियों का मुस्लिम समाज जनों ने स्वागत किया और घर, परिवार, समाज, देश प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआ की।जानकारों के अनुसार हज यात्रा के अलावा आम दिनों में सऊदी अरब में मक्का मदीना शरीफ की धार्मिक यात्रा को उमराह कहा जाता है,जो कि सालभर कभी भी कर सकते है।इसको लेकर कमालुद्दीन रंगरेज,उस्मान गनी,मोहम्मद युनुस,मुबारिक हुसैन,अल्ताफ हुसैन,नूर मोहम्मद,हाजी मोहम्मद शाबिर,मोहम्मद साहिल,फैज़ान, ओवेश मोहम्मद,मोहम्मद आतिफ सहित बरकत बानू,संजीदा,नजमा,अजमेरी,नीलोफर,हसीना,सिमरन,
अल्फीजा,खुशी सहित आदि ने स्वागत किया।