बूंदी- स्मार्ट हलचल।केंद्रीय विद्यालय बूँदी के खेल इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया है। केन्द्रीय
विद्यालय की खेल टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अलग-अलग वर्गों में खिताबी जीत हासिल की है।अंडर-17 बॉयज वर्ग के बेहद कड़े और रोमांचक फाइनल मुकाबले में केवी बूंदी के लड़कों ने जयपुर नंबर 2 को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
वहीं दूसरी ओर, अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अंडर-14 गर्ल्स वर्ग के फाइनल में बूंदी की बालिकाओं ने केवी जोधपुर की मजबूत टीम को पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया।इस दोहरी सफलता पर पूरे विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल है।
विद्यालय प्रशासन ने इसे खिलाड़ियों के कड़े अनुशासन, कोच व खेल शिक्षकों के अद्वितीय समर्पण और पूरे केवी परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम बताया है।
सभी विजेताओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं।
