Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़विधायक आक्या के नेतृत्व मे मार्बल एसोसिएशन के प्रतिनिधी मण्डल ने उप...

विधायक आक्या के नेतृत्व मे मार्बल एसोसिएशन के प्रतिनिधी मण्डल ने उप मुख्यमंत्री से कि भेंट

ओम जैन

शम्भूपुरा। स्मार्ट हलचल/चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या के नेतृत्व में चित्तौडगढ़ मार्बल एसोसिएशन के प्रतिनिधी मण्डल ने शनिवार को जयपुर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से भेंटकर उन्हे पत्र प्रेेषित कर मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना में ब्याज अनुदान को आगे बढ़ाने व संयुक्त निदेशक, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग जयपुर द्वारा प्रदत मार्गदर्शन दिनांक 01/05/2023 को वापस लेने का अनुरोध किया।
मार्बल ऐसोसिएशन के भागचंद मुंदड़ा ने बताया कि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में मार्बल एसोसिएशन के प्रतिनिधी मण्डल ने शनिवार को जयपुर में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी से भेंटकर उन्हे पत्र प्रेषित किया।
उप मुख्यमत्री ने इस पर सहानुभुति पूर्वक विचार करने व शीघ्र स्कीम को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधी मण्डल में सुदर्शन रामपुरिया, अरविन्द बल्दवा आदि उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES