Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़विद्यालय परिसर में अवांछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर आयोजित

विद्यालय परिसर में अवांछित गतिविधियों की रोकथाम हेतु जागरूकता शिविर आयोजित

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल| राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गादोला में आज विद्यार्थियों को सुरक्षित और अनुशासित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से “अवांछित गतिविधियों की रोकथाम” हेतु एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा के थाना अधिकारी राम सुमेर मीणा के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान वीणा शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में व्याख्याता निर्मल कुमार द्वारा अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा के थाना अधिकारी राम सुमेर मीणा के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में पुलिस टीम और विद्यालय प्रशासन ने एकजुट होकर विद्यार्थियों के मार्गदर्शन का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सहायक उप निरीक्षक सूरज कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशाखोरी, धूम्रपान और अनुशासनहीनता जैसी बुराइयां न केवल एक छात्र का भविष्य अंधकारमय करती हैं, बल्कि विद्यालय की गरिमा को भी ठेस पहुँचाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मोबाइल के संतुलित उपयोग और साइबर अपराधों से बचने के व्यावहारिक तरीके बताए।
शिविर में उपस्थित कालिका टीम से महिला कांस्टेबल स्नेहलता ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत पुलिस या विद्यालय प्रशासन को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। टीम के सदस्य कांस्टेबल वीरेंद्र और विकास ने भी कानून व्यवस्था और जिम्मेदार नागरिक बनने पर अपने विचार साझा किए।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES