ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में ग्राम पंचायत सावा में अधूरे पड़े विकास कार्यों के लिए पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में धरना आयोजित

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा में कांग्रेस सरकार में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में सावा बस स्टैंड पर धरना आयोजित हुआ।
पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने संबोधित कर कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा विधानसभा क्षेत्र में बजट में स्वीकृत जनहित की योजनाओं को शुरू नहीं करना भाजपा की विफलता को साबित करता है। आईटीआई कार्य पूर्ण हुआ उनको विभाग को नहीं सौंप रहे है, स्वीकृत उप तहसील को भी शुरू नहीं किया जा रहा है, मीणा का कंथारिया सड़क निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है इसको लेकर यह धरना आयोजित किया गया है। भाजपा का क्षेत्र के विकास में कोई योगदान नहीं है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद जाट, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, वरिष्ठ नेता अर्जुन रायका, प्रशासक कन्हैयालाल मेघवाल, पूर्व सरपंच मोहनलाल पुरबिया, पूर्व पंचायत समिति सदस्य किशनलाल जोशी, अकरम खान, ब्लॉक कोषाध्यक्ष अवदेश नवाल, एनएसआई के पूर्व अध्यक्ष कविश शर्मा, मनोहर जाट, मनोहर जैन, मांगीलाल डांगी, किशन मेघवाल, निजाम शेख, श्रीलाल गुर्जर, कालूराम मेघवाल, अमजद शेख, विष्णु मेघवाल, सरफराज खान, खलील मास्टर शेख, शांतिलाल पितलिया, रामचंद, करण सिंह जाट सहित अन्य जनप्रतिनिधि पदाधिकारी मौजूद रहे।