Homeराजस्थानजयपुरसनातन धर्म के एकीकरण की दिशा में अहम कदम: 'पुण्यसेतु' एप का...

सनातन धर्म के एकीकरण की दिशा में अहम कदम: ‘पुण्यसेतु’ एप का शुभारंभ

अजय सिंह (चिंटू)

जयपुर-स्मार्ट हलचल/सनातन धर्म के अनुयायियों को जोड़ने और धर्म से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान एक ही प्लेटफॉर्म पर प्रदान करने के उद्देश्य से ‘पुण्यसेतु’ मोबाइल एप्लीकेशन का शुभारंभ जयपुर के टोंक रोड स्थित एक होटल के सभागार में किया गया।

डॉ. निखिल बंसल के नेतृत्व में लॉन्च किए गए इस एप्लीकेशन का उद्देश्य सनातन धर्म को एकीकृत करना और इसे डिजिटल युग में अधिक सुलभ बनाना है। इस एप के जरिए उपयोगकर्ता घर बैठे देश के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं, लाइव आरती में भाग ले सकते हैं, विभिन्न पूजा विधियों को सीख सकते हैं, और धर्मगुरुओं, ज्योतिषियों, योगाचार्यों, व शास्त्रियों से संवाद कर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकते हैं।

शुभारंभ कार्यक्रम में विभिन्न धर्मगुरु, योगाचार्य, चिकित्सक, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि पंचखंड पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी सोमेंद्र महाराज ने कहा, “पुण्यसेतु एप सनातन धर्म की परंपराओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की एक क्रांतिकारी पहल है। यह एप आने वाले समय में धर्म और अध्यात्म के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।”

प्रमुख अतिथि:

श्रीराम पुजारी (सालासर मंदिर)

पंकज ओझा (निदेशक, ड्यूश बैंक, अमेरिका)

पूर्व कुलपति प्रो. विनोद शास्त्री

अंतर्राष्ट्रीय योगाचार्य ढाका राम

ग्रंथकार के.सी. परवाल

महंत दीपक वल्लभ गोस्वामी (अध्यक्ष, ज्ञानम फाउंडेशन)

पंकज गोयल (प्रदेश अध्यक्ष, हरिओम जन सेवा समिति)

‘पुण्यसेतु’ के प्रमुख लाभ:

1. ऑनलाइन दर्शन: देशभर के प्रमुख मंदिरों के दर्शन और लाइव आरती की सुविधा।

2. आध्यात्मिक संवाद: धर्मगुरुओं, ज्योतिषियों और योगाचार्यों से संवाद।

3. पूजा विधियों की जानकारी: विभिन्न पूजा पद्धतियों और विधियों को सीखने की सुविधा।

4. समस्याओं का समाधान: व्यक्तिगत और धार्मिक समस्याओं का समाधान।

 

डॉ. निखिल बंसल ने कहा, “यह एप सनातन धर्म को डिजिटल माध्यम से नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। यह धर्म और तकनीक के समन्वय का एक अनूठा उदाहरण है।”

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मेधा गुप्ता, सुमित खंडेलवाल, तेज बराला और अन्य आयोजकों ने भी इस पहल की सराहना की। एप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

‘पुण्यसेतु’ एप सनातन धर्म के अनुयायियों को एक साथ जोड़ने और उन्हें आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम साबित होगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES