अजय सिंह (चिंटू)
जयपुर -स्मार्ट हलचल|केंद्रीय बजट 2026 को लेकर एडवोकेट जितेन्द्र कुमावत (उगरियावास), पूर्व जिलामंत्री भाजपा जयपुर दक्षिण ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट संपूर्ण देशवासियों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने वाला है। बजट में आर्थिक सशक्तिकरण, समावेशी विकास और सामाजिक संतुलन का संतुलित समन्वय देखने को मिलता है, जो इसे विशेष बनाता है।
उन्होंने कहा कि युवा शक्ति, नारी सशक्तिकरण, किसान कल्याण और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए की गई घोषणाएँ देश के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेंगी। यह बजट समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
एडवोकेट कुमावत ने बताया कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और शिक्षा क्षेत्र में किए गए प्रावधान भारत को विकसित राष्ट्र की श्रेणी में तेजी से आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे।
उन्होंने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान करता है तथा आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।













