Homeराष्ट्रीयकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर जयपुर पहुंचे

 पाँच लोकसभा क्षेत्र के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारी और कोर ग्रुप के साथ संवाद

(हरिप्रसाद शर्मा)

जयपुर/स्मार्ट हलचल/केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को दोपहर करीब 2 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया। अमित शाह एयरपोर्ट से सीधे जवाहर सर्किल स्थित होटलललित पहुंचे। यहां वे 5 लोकसभा कोर कमेटियों की संयुक्त बैठक ली।
बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़, कोर कमेटी के पदाधिकारी सहित कई भाजपा विधायक और भाजपा नेता मौजूद रहे।
भाजपा जयपुर देहात के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर ने बताया कि बैठक में मीटिंग में अमित शाह ने 5 लोकसभा के जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारी और कोर ग्रुप के साथ संवाद किया है। सभी की राजस्थान की 25 सीटों पर जिम्मेदारी तय की गई है। साथ ही नेताओं के काम के बंटवारे के साथ आगामी रणनीति तय की गई है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES