भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल|महावीर मेघवंशी, केंद्रीय विधि, न्याय एवं संसदीय कार्य मंत्री भारत सरकार श्रीमान अर्जुन राम मेघवाल का जन्मदिन भीलवाड़ा में भव्य एवं श्रद्धापूर्वक तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा भीलवाड़ा के पूर्व जिला महामंत्री रोशन मेघवंशी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं एवं गौ सेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर श्री कृष्ण गौ सेवा उपचार केंद्र में सेवा कार्य आयोजित किए गए। केंद्र के महादेव जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की दीर्घायु तथा वर्षानुवर्ष सभी क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की कामना के साथ उपचाररत गौ माताओं को हरा चारा एवं गुड़ की लापसी बनाकर खिलाई गई।
कार्यक्रम में अध्यक्ष उदय लाल जाट, मुकेश जाट, धर्मु पहलवान, मुकेश जजुंदा, शिवराज जाट, सूरज पहाड़िया, राजकुमार सालवी, राजकुमार मालावत, ओम प्रकाश जांगिड़, दौलत माली, मुकेश साहू, कुशल साहू, सुरेंद्र भंडारी, अजय पासवान, महावीर साहू, अंगद मेघवंशी, केशव मेघवंशी सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल राजनीतिक जीवन की कामना करते हुए सेवा और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।


