Homeभीलवाड़ासरदार@150 यूनिटी मार्च - हाथों में तिरंगे थामे भाजपाइयों ने किया भारत...

सरदार@150 यूनिटी मार्च – हाथों में तिरंगे थामे भाजपाइयों ने किया भारत माता और वन्देमातरम का उदघोष

भीलवाड़ा 21 नवंबर। देश के प्रथम गृहमंत्री, लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शहर में निकाली गई सरदार@150 यूनिटी मार्च में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद दामोदर अग्रवाल की अगुवाई, जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के नेतृत्व एवं महापौर राकेश पाठक के सान्निध्य में सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर शहर विधायक अशोक कोठारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

जिला प्रवक्ता अंकुर बोरदिया ने बताया कि महेश स्कूल खेल मैदान से प्रारंभ यूनिटी मार्च में बड़ी संख्या में भाजपाई हाथों में तिरंगे थामे भारत माता की जय, वंदे मातरम एवं सरदार पटेल अमर रहे के उदघोष के साथ एकता और देशभक्ति का संदेश देते हुए चल रहे थे। यूनिटी मार्च नेहरू रोड, दुधाधारी मंदिर, बड़ा मंदिर, भीमगंज, सूचना केंद्र, गोल प्याऊ होते हुए अम्बेडकर सर्कल पहुंचकर संपन्न हुई। जहां डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने आयोजित सभा को संबोधित किया। इससे पूर्व प्रारम्भ में बड़ी संख्या में उपस्थित शहरवासियों को सांसद अग्रवाल ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग एवं नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री प्रहलाद त्रिपाठी ने किया।

यूनिटी मार्च में वरिष्ठ नेता पेंटर सूरज, जिला महामंत्री अविनाश जीनगर, रन फॉर यूनिटी जिला संयोजक गोपाल तेली, सह संयोजक दीपक पाराशर, यशोवर्धन सेन, विशाल गुरुजी, मंजू चेचाणी, कुलदीप शर्मा, कल्पेश चौधरी, सुरेंद्र सिंह मोटरास, लादूलाल जाट, ललिता कंवर, आरती कोगटा, ललित अग्रवाल, पंकज मानसिंहका, अंकुर बोरदिया, मनोज बुलानी, शशांक बिड़ला, अभिश्रुता सोलंकी, महावीर समदानी, आकाश मालावत, महेंद्र नायक, अजय नौलखा, मुकेश चेचाणी, इमरान कायमखानी, पूरण डीडवानिया, मंजू पालीवाल, शंकरलाल जाट, महेंद्र मीणा, ऋतुशेखर शर्मा, नागेन्द्र सिंह राव, मुकेश सोनी, रमेश खोईवाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES