उनियारा थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के दो आरोपी किए गिरफ्तार-कोर्ट में पेश करने पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा

शिवराज बारवाल मीना
टोंक/उनियारा ।स्मार्ट हलचल|जिले के उनियारा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक टोंक राजेश कुमार मीणा के निर्देश एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त उनियारा आकांक्षा चौधरी के सुपरविजन में की गई।
उनियारा थाना प्रभारी कप्तान सिंह चौधरी (पुलिस निरीक्षक) की जानकारी अनुसार बीते दिनों 16 अप्रैल 2026 को पीड़िता के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बहन को रास्ते में रोककर छेड़छाड़ की गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपियों दिलखुश चौपदार (19) निवासी बाजोलिया और तेजपाल चौपदार (21) निवासी बनेठा को 21 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को 22 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से मजिस्ट्रेट ने दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले में अग्रिम जांच व कार्यवाही की जा रही है।