Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़उनियारा फाउंडेशन चलाएगा सर्दी की वर्दी अभियान 5.0

उनियारा फाउंडेशन चलाएगा सर्दी की वर्दी अभियान 5.0

चित्तौडगढ़ 3 नवम्बर।स्मार्ट हलचल|राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत अत्यंत जरूरतमंद बच्चों तक निःशुल्क स्वेटर वितरित करवाने के लिए शिक्षकों एवं भामाशाहों की सामूहिक मुहीम लगातार पांचवे साल भी जारी है। अभियान के संस्थापक गणेश उनियारा ने बताया कि सामाजिक सरोकार की यह मुहीम 2021 से लगातार जारी है। इस वर्ष यह अभियान उनियारा फाउंडेशन के बैनर तले चलाया जाएगा। अभियान सोशल मीडिया को माध्यम बनाकर क्राउड फंडिंग करके प्राप्त सहयोग राशि से चलाया जाता है। साथ ही सरकारी शिक्षकों और विभिन्न संस्थाओं का भी साथ मिलता है। अभियान राजस्थान के लगभग 20 जिलों में एक साथ चल रहा है। राजस्थान के साथ ही गत वर्ष अभियान छोटे स्तर पर मध्य प्रदेश और गुजरात में भी चलाया गया। अभियान से जुड़े नरेश पुनिया, गिरिराज सोमानी, गोरधन आचार्य,सत्यनारायण जाट,रजनीश रोहिला, शंभुलाल जटिया, हरीश वैष्णव, नरेंद्र कुमार हंस, महेश बाजिया, पंकज कुमार शर्मा, आदि अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए है। पिछले चार वर्षों में अभियान के माध्यम से शिक्षकों, भामाशाहों और विभिन्न संस्थाओं के द्वारा प्राप्त सहयोग से लगभग 40 हजार जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क स्वेटर वितरित करवाए जा चुके है। अभियान की सफल क्रियान्वित के लिए हेल्पलाइन नंबर है। इस नंबर पर संपर्क करके अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
logo
RELATED ARTICLES