उंखलिया के देवांश धाकड़ का हुआ नवोदय में चयन, विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

ओम जैन 

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|पिछले 10 वर्षों से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शंभूपुरा का सेंट जॉन्स वार्ट एकेडमी विद्यालय अपने स्कूल के एक होनहार विद्यार्थी के नवोदय में चयन में सफल रहा।
सेंट जॉन्स वार्ट एकेडमी शंभूपुरा के निदेशक व प्रधानाध्यापिका रेखा प्रजापत ने बताया कि हमारे विद्यालय से पिछले 10 सालों से लगातार बच्चो को नवोदय की तैयारी करवाई जा रही है और हर साल बच्चों का नवोदय में सलेक्शन भी होता है जो कि अभिभावकों के साथ साथ पूरे विद्यालय परिवार के लिए भी गर्व का विषय है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष उंखलिया निवासी देवांश पुत्र मुकेश धाकड़ जिसकी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से हुई, जिसका इस बार 5 वी में नवोदय में चयन हुआ जिस पर पूरे विद्यालय स्टाफ ने देवांश का स्वागत कर उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
बता दे कि शंभूपुरा क्षेत्र का यह एक मात्र ऐसा विद्यालय है जहाँ से हर वर्ष बच्चो को नवोदय के लिए तैयारी करवाई जाती है और अब तक इस विद्यालय से 10 बच्चों का नवोदय में चयन हो चुका है।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका रेखा प्रजापत विद्यालय स्टाफ धर्मिष्ठा आमेटा, विद्या जटिया, सरोज राठौड़, अमन न्याति, ज्ञान बहादुर, लक्ष्मी सेठिया, लक्ष्मी शाह एवं समस्त स्टाफ ने दिव्यांश का स्वागत कर हर्ष जताते हुए बधाई दी।