Homeराजस्थानअलवरअज्ञात पिकअप ने दुकानदार को कुचला

अज्ञात पिकअप ने दुकानदार को कुचला

बानसूर।स्मार्ट हलचल|हरसोरा बाइपास रोड़ पर शनिवार देर रात अज्ञात वाहन ने दुकानदार कों जोरदार टक्कर मार दी जिससें दुकानदार की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुता शाहपुर निवासी नवीन कुमार यादव की कस्बें के बाईपास रोड़ पर कार डेकोर की दुकान है। शनिवार रात करीब 10 बजें नवीन दुकान बंद कर के घर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान हरसौरा चौक पहुंचते ही अज्ञात वाहन ने नवीन को पीछे से टक्कर मार दी। आस पास के लोगों ने गंभीर अवस्था में घायल नवीन को बानसूर उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि मृतक अपनी वृद्ध मां का इकलौता बेटा औंर सहारा था उसके पिता का पहले हीं निधन हो चुका हैं जबकि पत्नी तलाक लेकर जा चुकी हैं। मृतक के परिजनों ने नवीन यादव की जानबूझ कर हत्या करने की आशंका जताई है। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सामने आया हैं। जबकि पुलिस ने हत्या की आंशका का खंडन करते हुए बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही हैं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES