कोटा।स्मार्ट हलचल|श्री महर्षि दधीचि जयंती समारोह को लेकर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आमंत्रण कार्ड का विमोचन समाजबंधुओं की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने भगवान गणेश एवं मां दधिमती का पूजन कर आशीर्वाद लिया तथा जयंती समारोह को सफल बनाने का संकल्प लिया।
अध्यक्ष रविन्द्र जोशी ने बताया कि श्री महर्षि दधीचि छात्रावास समिति, कोटा संभाग की ओर से आयोजित जयंती समारोह में इस वर्ष महिला एवं पुरुष खेलकूद प्रतियोगिताएं, रक्तदान एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, महर्षि दधीचि अभिषेक-पूजन, शोभायात्रा, प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं समाज की प्रतिभाओं का सम्मान, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा स्नेहभोज सहित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। 17 व 18 सितम्बर को महिला व पुरूषो के खेलकूद व व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा वहीं 19 सितम्बर को विधिवत हवन,पूजन व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्ड विमोचन के अवसर पर रविंद्र जोशी (देंहित), नरेंद्र दाधीच, राजेश दाधीच, सुनील दाधीच, अमित दाधीच, कमल दाधीच, नागेश दाधीच, रमेश जी निमोला, चंद्र प्रकाश एडवोकेट, मुकेश दाधीच, मनोज दाधीच सहित समाज के अनेक व्यक्ति उपस्थित रहे।