Homeराजस्थानअलवरपाटका में 10 नवंबर को होगा चामुंडा माता की प्रतिमा का अनावरण,...

पाटका में 10 नवंबर को होगा चामुंडा माता की प्रतिमा का अनावरण, निकलेगी कलश यात्रा

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|नेहरा क्षेत्र के प्रमुख गांव ज्ञानी पाटका में 10 नवंबर को चामुंडा माता की प्रतिमा का समारोह पूर्वक अनावरण किया जाएगा। जिसकी तैयारियां ग्रामीणों ने शुरू कर दी हैं।
गांव पाटका निवासी सामाजिक कार्यकर्ता विक्रम गुर्जर एवं अखिल भारतीय श्री पंच 13 भाई त्यागी महर्षि सत्यनारायण दास तपस्वी ने बताया कि बयाना तहसील के नेहरा क्षेत्र में स्थित खूंटखेड़ा ग्राम पंचायत के गांव ज्ञानी पाटका में सर्व समाज के सहयोग से 10 नवंबर को दोपहर करीब 3 फिट ऊंची व 2 फुट चौड़ी चामुंडा देवी की भव्य मूर्ति का अनावरण किया जाएगा। इससे पहले सुबह 8:00 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा गांव पाटका में स्थित चामुंडा देवी मंदिर से शुरू होकर 20 विश्वा में होकर नगला फागुना, खूंटखेड़ा, ज्ञानी का नगला, नगला पाटका होते हुए वापस मंदिर परिसर पहुंचेगी। महर्षि सत्यनारायण दास तपस्वी ने बताया कि 8 नवंबर से चामुंडा देवी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम मंदिर परिसर में शुरू होगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES