शांतिभवन सेन्थी में उपाध्याय केवल मुनि जी म.सा. की जन्म जयंती दयाव्रत एवं गुणानुवाद कार्यक्रम के साथ मनाई

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|श्रमण संघ सेन्थी के तत्वावधान में शांतिभवन सेन्थी में उपाध्याय प्रवर गुरुदेव श्री केवल मुनि जी महाराज की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित दयाव्रत एवं गुणानुवाद कार्यक्रम अत्यंत भव्य एवं शानदार रूप से संपन्न हुआ।साध्वी श्री प्रतिभा श्रीजी, साध्वी श्री दीक्षिता श्रीजी, साध्वी श्री प्रेक्षा श्रीजी एवं साध्वी श्री प्रेरणा श्रीजी म.सा. के सानिध्य मे इस पावन अवसर पर 125 से अधिक श्रद्धालुओं ने दयाव्रत का लाभ लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। जिससे सभी की सहभागिता एवं उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार बना दिया।
विशेष रूप से वरिष्ठजनों, श्री जैन दिवाकर महिला मंडल, नवयुवक मंडल के कार्यकर्ता का सहयोग रहा एवं श्रमण संघ सेन्थी ने दयाव्रत के लाभार्थी परिवार मिट्ठूलाल, विनोद कुमार, राकेश, भावेश, जयेश भड़कत्या परिवार का आभार जताया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक श्राविकाएं मौजूद रहे।