Homeराजस्थानअलवरआगामी पंचायती राज चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस की बैठक संपन्न

आगामी पंचायती राज चुनाव के संदर्भ में कांग्रेस की बैठक संपन्न

रणवीर सिंह चौहान

भवानी मंडी| स्मार्ट हलचल/आगामी पंचायती राज चुनावों के संदर्भ में ब्लाक कांग्रेस कमेटी भवानी मंडी की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित कि गई।
ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता अख़्तर अली ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक में ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रों पगारिया, मिश्रोली, करावन, गुराड़िया जोगा, गुराड़िया कलां, गुराड़िया माना,भिलवाडी, छतरपुर, पिपलिया, कुंडी खेड़ा, आदि क्षेत्रों से काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सभी ने आने वाले चुनावों को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए और चुनाव सम्बंधित रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान ताईका खेड़ा पंचायत से कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर के समकक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कि।
बैठक में मंडल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष,व संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ब्लाक अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार ने सभी अतिथियों का स्वागत कर बैठक में आए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बैठक में उपस्थित, जिला अध्यक्ष विरेंद्र सिंह गुर्जर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रोड़ सिंह परमार, भवानी मंडी नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आसतौलिया, प्रदेश सचिव देवकीनंदन वर्मा, सिद्दीक भाई, पूर्व विधायक स्नेहलता आर्य, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, रोड़ सिंह कुंडी खेड़ा, जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश कंवर बाई, प्रताप सिंह चौहान, रामचंद्र वर्मा, संजय जैन, अर्जुनसिंह मालाखेड़ा, महेन्द्र बसेर, सरदार सिंह, भैरू सिंह, पप्पू सिंह,बालु सिंह, गोविंद सिंह, गोपाल सिंह बनी, महेन्द्र सिंह बनी, गोपाल सिंह,बने सिंह, कमल सिंह, श्याम सिंह,कालु राम,रहमत खां,मतीउलला खान, कमलेश सिंह, शंकर सिंह, हरीश रोझा, आदि उपस्थित रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular