Homeभीलवाड़ाउपप्रवर्तक गुरुदेव कोमल मुनि के 25 वे दीक्षा दिवस पर आदर की...

उपप्रवर्तक गुरुदेव कोमल मुनि के 25 वे दीक्षा दिवस पर आदर की चादर भेट

भीलवाड़ा । उपप्रवर्तक गुरुदेव कोमल मुनि के 25 वे दीक्षा दिवस पर मंगलवाड में श्री अंबेश सौभाग्य नवयुवक मंडल संयुक्त मेवाड़ द्वारा आदर की चादर भेंट की गई व मंडल द्वारा दीक्षा दिवस की शुभकामनाएं दी गई व उनके अच्छे स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की।नवदीक्षित हर्षित मुनि म.सा. उपप्रवर्तिनी विजय प्रभा म.सा., एषणा श्रीजी म.सा ने भी अपने भाव व्यक्त किए।

गुरुदेव कोमल मुनि मसा ने फरमाया कि सभी को अपने और अपना पसंद है, पराया कोई भी नहीं। जब पराये भी अपना लगने लगे तब मानना कि तुम्हारे इंसानियत का जन्म हो गया है। अब तुमसे भगवान ज्यादा दूर नहीं है। यही है विश्व बंधुत्व की भावना, सदभाव प्रेम मैत्री की भावना, देवत्व-शिवत्व की भावना, बुद्धत्व- अपनत्व और मनुष्यत्व की भावना।
मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंघवी ने कहा की मंडल द्वारा गुरुदेव कोमल मुनि के दीक्षा दिवस के अवसर पर जारी पत्रक के 51 नियमों में से कोई 25 नियमों का 1 वर्ष के लिए पालना कर गुरुदेव को श्रद्धा रूपी भेट समर्पित करने का अनुरोध किया। मंडल अध्यक्ष प्रमोद सिंघवी ने नवीन नाहर को संयुक्त मेवाड नवयुवक मंडल की कार्यकारिणी में घोषणा की।

प्रचार प्रसार मंत्री मनीष बंब ने बताया की प्रवचन के पश्चात आज छोटे बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप संयुक्त मेवाड़ नवयुवक मंडल द्वारा उपहार और तीन-तीन सामायिक और एकासन करने पर नवयुवक मंडल द्वारा प्रभावना दी गई और गुरुदेव की दीक्षा जयंती और साध्वी श्री जयश्री म.सा.के जन्मदिन पर मंगलवाड पौषध शाला में दिन में नवकार मंत्र जाप आयोजित हुआ जिसकी प्रभावना का लाभ भी संयुक्त मेवाड़ नवयुवक मंडल ने लिया। इस दौरान मंगलवाड संघ अध्यक्ष बसंती लाल सिसोदिया,नवयुवक मंडल संरक्षक अनिल खटोड़, मंत्री अनिल बापना, नवीन नाहर, हरीश सिसोदिया, अभिषेक बोहरा, मनोज चपलोत आदि उपस्थित थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES