(शशिकांत शर्मा)
वैर|स्मार्ट हलचल| यूजीसी के माध्यम से एससी एसटी ओबीसी विद्यार्थियों को कानूनी संरक्षण के नाम पर असंतुलित अधिकार प्रदान किए जाने के विरोध में सर्वण समाज द्वारा उपखंड अधिकारी को राजपाल के नाम ज्ञापन सोपा गया।
केंद्र सरकार एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा यूजीसी द्वारा एससी एसटी ओबीसी विद्यार्थियों को संरक्षण प्रदान करने के नाम पर जो नए कानूनी प्रावधान लागू किए गए उन्हें लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में गंभीर असंतोष व्याप्त है और उनमें असुरक्षा की भावना उत्पन्न हो गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि हमारा विरोध किसी जाति या समुदाय के अधिकारों के विरोध में नहीं है बल्कि न्याय संतुलन पारदर्शिता एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य को लेकर है। हम सामाजिक न्याय आरक्षण व्यवस्था एवं वंचित वर्गों के संरक्षण के पूर्ण समर्थन हैं किंतु कानून ऐसा होना चाहिए जो वास्तविक पीड़ितों को शीघ्र ही प्रभावी न्याय प्रदान करें निर्दोष व्यक्तियों को झूठे मामलों एवं अनावश्यक उत्पीड़न से बचाए तथा शिक्षा एवं समाज दोनों में संतुलन विश्वास और सौहार्द बनाए रखें। जिसमें ज्ञापन देते समय योगेश शर्मा ,हजारीलाल शर्मा, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पप्पू राम गुप्ता, महेश चंद्र गोयल ,लोकेश कोठारी, त्रिलोकचंद गोयल ,पार्षद मुकेश कुमार सैनी, कपिल कटारा ,तरुण गर्ग, मनोज पुरोहित, सतीश चंद जैन ,मुकेश कटारा ,पूर्व पार्षद भूपेंद्र गर्ग, मोहित गोयल, पूरन धाकड़, सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।













