पंजाब के राज्यपाल कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष देवनानी, सहकारिता मंत्री दक होंगे समारोह के गौरवशाली अतिथि।
ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य रजत जयंती वर्ष समापन एवं गौरव समारोह आगामी 23 मई शनिवार शाम 4 बजे इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।बैंक अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया के अनुसार इस भव्य समारोह में विगत 25 वर्ष की प्रगति के प्रेजेंटेशन और भविष्य में विकास की संभावनाओं की कार्ययोजना प्रस्तुत करने, वरिष्ठ निदेशक, ग्राहक सदस्य व स्टाफ आदि को अर्बन सेवा सम्मान प्रदान करने के साथ ही नवीन योजनाओं का शुभारंभ करने की व्यापक तैयारियों की जा रही हे।
रजत जयंती समारोह से पूर्व दोपहर दो बजे 26 वी वार्षिक आमसभा का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें केवल अंशधारी सदस्य ही भाग ले सकेंगे।
डॉ सेठिया के अनुसार भव्य गौरव समारोह में जिले के गणमान्य व्यक्तियों सदस्यों, ग्राहकों के साथ सहकारिता और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों को आमंत्रित किया जा रहा हे।
डॉ सेठिया के अनुसार रजत जयंती समारोह में अतिथि के नाते पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक, सहकारिता सचिव डा समित शर्मा, सांसद सी पी जोशी के साथ ही जिले के सभी विधायक के सानिध्य में संपन्न किया जाएगा।
बैंक उपाध्यक्ष शिवनारायण मानधना के अनुसार कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रबंध निदेशक वंदना वजीराणी, महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल और जेपी जोशी के सानिध्य में विभिन्न कमेटिया गठित की गई है ताकि कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से सम्पन्न किया जा सके।
ज्ञात रहे कि बैंक के 25 वे वर्ष में प्रवेश पर रजत जयंती में प्रवेश और प्रधान कार्यालय निर्माण शिलान्यास राज्यपाल राजस्थान हरि भाऊ बागड़े, रिजर्व बैंक निदेशक सतीश मराठे सांसद सी पी जोशी, सहकारिता सचिव मंजू राजपाल विधायक आक्या के सानिध्य में 7 जून 2025 को संपन्न हुआ था।
