Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़बेगूं शाखा का अरबन सक्रांति महोत्सव उपरजिस्ट्रार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में...

बेगूं शाखा का अरबन सक्रांति महोत्सव उपरजिस्ट्रार शर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की बेगूं शाखा द्वारा आयोजित रजत जयंती सक्रांति महोत्सव संजय शर्मा उपरजिस्ट्रार सहकारिता के मुख्य आथित्य, बैंक अध्यक्ष डा आई एम सेठिया की अध्यक्षता व पूर्व बैंक अध्यक्षा विमला सेठिया एडवोकेट, समाजसेवी सुरेन्द्र अग्रवाल,रामजी लखी निदेशक वृद्धि चंद कोठारी, सीए दिनेश शिशोदिया बाल किशन धूत, बाबर मल मीना, कल्याणी दीक्षित ,हेमंत शर्मा, प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के आथित्य में शुक्रवार को जी एम वाटिका पर संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि उप रजिस्ट्रार सहकारिता संजय शर्मा ने कहा की ग्राहको के विश्वास के बल पर को गई प्रगति स्थाई होती हे और इसी का परिणाम हजारों ग्राहक जोड़कर बैंक द्वारा रजत जयंती मनाना सहकारिता क्षेत्र के लिए गौरवशाली क्षण है।
बैंक अध्यक्ष डॉ सेठिया ने अध्यक्षीय उद्बोधन में अर्बन बैंक की स्थापना व कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा की केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अंब्रेला संगठन का गठन कर देश के 1535 बैंक और उनकी 11000 शाखाओं को जोड दिया जिसके कारण आने वाले कुछ वर्षो में यह देश का 5 वा सबसे बड़ा बैंक बनने की और अग्रसर होगा।
कार्यक्रम के बैंक निदेशक दिनेश शिशोदिया,वृद्धिचंद कोठारी,कल्याणी दीक्षित ने भी बैंक की प्रगति यात्रा को बताते हुए बैंक की मजबूती के लिए किए गए प्रयासो से अवगत कराया।
बैंक की प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी ने स्वागत उद्बोधन व बैंक की परिचयात्मक जानकारी प्रस्तुत करते हुए विस्तार से बैंक की योजनाओं के बारे में बताया।
अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ ही महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल व जे पी जोशी प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव,प्रबंधक प्रशासन राजेश अवस्थी, प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव स्टाफ संजय शर्मा कार्तिकेय शर्मा इंद्रराज शंभू शर्मा ने मंचासिन अतिथियों का उपरना से अभिनंदन किया।कार्यक्रम का संचालन महाप्रबंधक दिनेश खंडेलवाल ने किया व आभार शाखा प्रबंधक अंकित श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES