Homeराजस्थानकोटा-बूंदीकोटा के वी.के. जेटली को वैश्विक मंच पर मिला सम्मान

कोटा के वी.के. जेटली को वैश्विक मंच पर मिला सम्मान

अंतरराष्ट्रीय महासम्मेलन में वी.के. जेटली को ‘शाइनिंग स्टार सम्मान’
15 देशों की भागीदारी वाले महासम्मेलन में जेटली का सम्मान
सेवा कार्यों के लिए करेजियस कम्युनिटी चेयरमैन सम्मानित

कोटा। स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन में करेजियस कम्युनिटी फाउंडेशन के चेयरमैन वी.के. जेटली को उनके उल्लेखनीय सामाजिक सेवा कार्यों के लिए “शाइनिंग स्टार सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह भव्य महासम्मेलन जोधपुर के पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित किया गया।
सम्मान समारोह में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनश्याम ओझा, वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत, लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जी.डी. बख्शी, विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा सहित अनेक प्रतिष्ठित सारस्वत समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

वी.के. जेटली को गरीब बालिकाओं की शिक्षा, सरकारी स्कूलों को गोद लेना, स्वच्छता, पेयजल, पर्यावरण, स्वास्थ्य शिविर और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे निरंतर सेवा कार्यों के आधार पर इस सम्मान के लिए चयनित किया गया। सम्मान स्वरूप उन्हें चांदी का श्रीफल, माला, शॉल एवं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट किया गया तथा उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई।
महासम्मेलन में अमेरिका, कनाडा, जर्मनी, फ्रांस, इटली, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, चीन, रूस, नेपाल सहित लगभग 15 देशों से सारस्वत ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। देशभर से करीब 5 हजार से अधिक सारस्वत बंधुओं की सहभागिता रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES