Homeराजस्थानअजमेरटीकाकरण अभियान को मिली नई गति डब्ल्यूएचओ ने ब्लॉक शिव में कार्ययोजना...

टीकाकरण अभियान को मिली नई गति डब्ल्यूएचओ ने ब्लॉक शिव में कार्ययोजना का गहन किया विश्लेषण

Published on

शिव :- स्मार्ट हलचल|चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग खण्ड शिव में संचालित विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विष्णुराम विश्नोई के निर्देशन में आयोजित की गई । ब्लॉक शिव में नियमित टीकाकरण कार्ययोजना को नई दिशा देने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) की प्रतिनिधि डॉ पल्लवी राव ने आज गहन विश्लेषण किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला स्तर से अशोक गोड़ ने प्रभावशाली प्रेजेंटेशन देकर अभियान की चुनौतियों व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। बैठक में उपस्थित सभी सीएचओ, एएनएम एवं ओपरेटर को निर्देशित किया की गर्भवती महिला का पंजीयन, एनसीडी कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड तथा 70$ई केवाईसी, संस्थागत प्रसव, सभी बच्चो का समय पर टीकाकरण एवं परिवार कल्याण की उपलब्धि शत प्रतिशत पूर्ण की जाये, मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना एवं मुख्यमंत्री निशुल्क जांच योजना महत्वपूर्ण योजना है इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नही बरती जाये खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ माधाराम कुमावत ने चिकित्सा संस्थानवार पीपीटी के माध्यम से समस्त गतिविधियों पर समीक्षा की गई, एएनसी, 12 सप्ताह, चार जांचे, टीकाकरण, जेएसवाई, राजश्री द्वितीय क़िस्त का भुगतान, लाडो प्रोत्साहन प्रथम, द्वितीय भुगतान आदि की विस्तृत समीक्षा कर निर्धारित समय पर अपना लक्ष्य प्राप्त करने के एएनएम को पाबंद दिया गया । जिन चिकित्सा संस्थानों की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई उनको आगामी बैठक से पूर्व लक्षित अर्जित करने हेतु पाबंद किया । खण्ड कार्यक्रम अधिकारी मेहराजसिंह सेजू ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति से सभी को अवगत करवाया, टीबी मुक्त भारत, परिवार कल्याण, आईएचआईपी पोर्टल, एचएमआई पोर्टल, मातृ मृत्यु एवं शिशु मृत्यु सामाजिक समीक्षा आदि कार्यक्रमों की समीक्षा कर कार्य में उपलब्धि अर्जित करने हेतु अवगत करवाया गया । राजेश जनागल बीएचएस द्वारा एनसीडी पोर्टल, आशा सॉफ्ट से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की । श्री अरविन्द कुमार काॅडीनेटर ने एनीमिया मुक्त राजस्थान प्रोगाम आईएफए सिरफ, आईएफए टेबलेट के समय पर डिमाण्ड एवं स्कूल, आगनवाड़ी केन्द्र, चिकित्सा संस्थानो पर उपलब्धता पर चर्चा की। बैठक में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, एलएचवी, एमपीडब्ल्यू, सेक्टर हैल्थ सुपरवाईजर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, सीएचओ एवं एएनएम आदि उपस्थित रहे।

Latest articles

SI भर्ती-2021 पेपर लीक कांड: 2 सब इंस्पेक्टर बर्खास्त

डमी अभ्यर्थी बैठाकर पास की थी परीक्षा, SOG जांच में खुलासा; राजेंद्र प्रसाद गोयल...

टोंक NH-52 पर भीषण हादसा: खानपुर विधायक की स्कॉर्पियो ने बाइक सवार पूर्व सरपंच को कुचला

टोंक (स्मार्ट हलचल)। नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।...

क्रोध के सौ नुकसान हैं, पर क्षमा के हजार फायदे हैं: राष्ट्र-संत श्री ललितप्रभ जी

ओम जैन  शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|राष्ट्र-संत महोपाध्याय श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज ने कहा कि हमने...

चित्तौड़गढ़ के प्रतापनगर महात्मा गांधी स्कूल में छत का प्लास्टर गिरा, बच्चों की सुरक्षा खतरे में: पूर्व मंत्री जाडावत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने चित्तौड़गढ़ शहर में स्कूल...

More like this

अजमेर में बड़ी कार्रवाई: सॉस फैक्टरी से 7600 किलो अनसेफ सॉस जब्त, मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

(हरिप्रसाद शर्मा) अजमेर/स्मार्ट हलचल|अजमेर जिले में शुद्ध आहार मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे...

वानरों में फैल रही त्वचा बीमारी को लेकर जागरूकता की अपील

(हरिप्रसाद शर्मा) पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल|पुष्कर घाटी में मीठा खिलाने से बीमारी बढ़ने की आशंका,...

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव: 39 जिलों की 196 निकायों में प्रस्तावित चुनाव, मतदाता सूची का शेड्यूल जारी

(हरिप्रसाद शर्मा) जयपुर/स्मार्ट हलचल|राजस्थान में नगरीय निकाय चुनावों को लेकर राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग...