सी पी गोयल
बारां, 25 मार्च ||स्मार्ट हलचल|वैष्णव अग्रवाल पंचायत की की कार्य कारणी में नवगठित कार्यकारिणी में सुरेंद्र कुमार गुप्ता अध्यक्ष, दिनेश बंसल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सतीश अग्रवाल को महामंत्री, वीरेंद्र गोयल एवं राहुल बंसल को मंत्री तथा द्वारकालाल बंसल को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने पियूष गर्ग पुत्र अशोक गर्ग सर्राफ को उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। उपाध्यक्ष पियूष गर्ग ने श्री सत्यदेव भगवान को साक्षी मानकर शपथ लेते हुए कहा कि श्री वैष्णव अग्रवाल पंचायत बारां के 2026- 2028 की कार्यकारिणी में मुझे पंचायत हित में कार्य करने की जो जिम्मेदारी एवं दायित्व सौंपा गया है उसका मैं व्यक्तिगत पंचायत द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाऊंगा । विशेष परिस्थितियों को छोड़कर जहां तक सम्भव होगा समाज के कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए समाज हित में समाज के विकास कार्यों में तत्पर रहूंगा ।
कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह भगवान सत्यनारायण मंदिर प्रांगण में हुआ। प्रवक्ता अरुण कुमार गर्ग ने बताया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने अपने-अपने पद की शपथ लेकर समाज सेवा, एकता एवं विकास के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि आनंद गर्ग रहे। विशिष्ट अतिथियों में जगदीश सिंघल, देवकी बंसल, राजेंद्र बंसल, महेंद्र गोयल, हेमराज गोयल, महेंद्र गोयल, अशोक करोलिया एवं ब्रजमोहन गोयल उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि गर्ग ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए संगठन की मजबूती अत्यंत आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि एवं भामाशाह करोलिया ने समाज की धर्मशाला एवं मंदिर निर्माण के लिए 11 लाख रुपए की दान की घोषणा की।
