सुराज:- भारत-नेपाल की सांस्कृतिक एकता और वैश्विक समरसता को बढ़ावा देने हेतु कार्यरत अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो-नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले वैश्विक शान्ति सम्मेलन एवं विचार प्रजेंटेशन में राजस्थान के ब्यावर ज़िले के रूढाणा तारागढ़ (जवाजा) के समाजसेवी रूप सिंह को विशेष सम्मान प्रदान किया जाएगा।
अल-आईसी अध्यक्ष क्लब के सक्रिय सदस्य रूप सिंह को समाज सेवा, अंतर्राष्ट्रीय समन्वय और भारत-नेपाल को सशक्त बनाने में उनके उल्लेखनीय योगदान हेतु चयनित किया गया है। इस अवसर पर दुनिया के अनेक देशों से प्रतिनिधियों का आगमन होगा, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ जाएगी।
सम्मेलन के मुख्य आकर्षण के रूप में रूप सिंह को “एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड” नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानन्द झा द्वारा भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा। रूप सिंह के चयन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र व समाज में हर्ष की लहर दौड़ गई है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने इस उपलब्धि पर गौरव एवं खुशी व्यक्त की है।


