वैश्य एकता दिवस पर गौ सेवा कर दिया वैश्य एकता का संदेश

भीलवाड़ा, 17 मार्च। अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन (IVF) युवा इकाई, भीलवाड़ा द्वारा संस्थापक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय रामदास अग्रवाल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले वैश्य एकता दिवस के अवसर पर काठिया बाबा आश्रम, छोटी हरनी स्थित श्यामा-श्यामा गौशाला में गौ माता सेवा* कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम प्रातः 8 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें वैश्य समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सेवा एवं एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर गौ माता को हरा चारा, गुड़, खली एवं लापसी खिलाई गई तथा विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर समाज की समृद्धि, सुख-शांति एवं कल्याण की कामना की गई। मीडिया प्रभारी हरीश हिंदुस्तानी ने बताया कि यह दिवस वैश्य समाज की एकजुटता, सामाजिक समरसता एवं सेवा भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। युवा जिलाध्यक्ष अंकित सोमानी ने कहा कि स्वर्गीय रामदास अग्रवाल के आदर्शों एवं उनके द्वारा दिए गए सामाजिक एकता के संदेश को आगे बढ़ाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।जिलाध्यक्ष रामेश्वर लाल काबरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वैश्य समाज सदैव सेवा, सहयोग और संस्कारों का प्रतीक रहा है। उन्होंने सभी वैश्य जन से आह्वान किया कि हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज की एकता को और अधिक मजबूत करें। “एकजुट वैश्य समाज ही राष्ट्र निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभा सकता है,” । संभागीय युवा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार डाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष इस विशेष दिवस को गौ सेवा दिवस के रूप में मनाकर स्वर्गीय रामदास अग्रवाल जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उन्होंने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो समाज में सेवा और संस्कारों की भावना को प्रबल बनाती है। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कल्पेश चौधरी एवं महिला संभाग अध्यक्ष मधु जाजू ने भी अपने विचार व्यक्त किए और समाज को एकजुट होकर सेवा कार्यों में आगे आने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष ओ.पी. हिंगड़, जिला महामंत्री ललित अग्रवाल, जिला कोषाध्यक्ष संजय राठी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामप्रकाश पोरवाल, जिला मंत्री अक्षय कोठारी, महिला जिला अध्यक्ष लीला राठी, युवा जिला महामंत्री हर्षिल नागौरी सहित राकेश जैन, हर्ष राठी, आशीष शाह जैन, जितेंद्र बांठिया, त्रिदेव मूंदड़ा, योगेश हेडा, सचिन काबरा, मितेश सोडाणी, विशेष आमंत्रित सदस्य राहुल सोमानी, राजेश कुमार पाटनी सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के पश्चात सभी के लिए अल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम का समापन समाज में एकता, सेवा एवं संस्कारों को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ हुआ।